नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- महाराष्ट्र के विखे परिवार से संबंध रखने वाली नीला विखे पाटिल स्वीडन की संसद के लिए चुनी गई हैं। भारतीय मूल की नीला पाटिल को स्वीडन की ग्रीन पार्टी का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने इसी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर स्टॉकहोम शहर से चुनाव लड़ा और संसद (रिक्सडैग) पहुंचीं। इस ऐतिहासिक मौके पर नीला ने भारत में अपनी राजनीतिक जड़ों को भी याद किया। उन्होंने अपने दादा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाला साहेब विखे पाटिल को याद किया और कहा कि वह उन्हें 15 साल की उम्र में पूरा केंद्रीय बजट पढ़वाते थे। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं अपने दादजी को गर्व महसूस करा पाऊंगी। वह मुझे 15 साल की उम्र में पूरा केंद्रीय बजट पढ़वाते थे।" बता दें, वर्तमान में नीला के चाचा राधा कृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं।...