रामगढ़, अप्रैल 20 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधिगिद्दी ए रेस्ट हाउस में रविवार को देर शाम में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की अरगड्डा जीएम सत्यजीत कुमार के साथ डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया की उपस्थिति में वार्ता के बाद गिद्दी दामोदर पुल से जाम हट गया। गिद्दी भुरकुंडा मुख्य मांर्ग दामोदर पुल निर्माण और मरम्मत को लेकर वार्ता के बाद देर शाम रात्रि साढ़े 7 बजे के बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। वार्ता में पुल का मरम्मत और निर्माण सीसीएल फंड से करने, 29 अप्रैल को सीसीएल बोर्ड की बैठक में पुल निर्माण की राशि 19 करोड़ 44 लाख सदस्यों के अनुमोदित किए जाने, उक्त राशि का भुगतान फेज वाइज किए जाने, पहले फेज में 25 प्रतिशत राशि 4 करोड़ 86 लाख राज्य सरकार के संबंधित विभाग को देने, पहले फेज का काम समाप्त होने पर बकाया राशि का भुगतान करने, उक्त राशि का भ...