मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री एलपी शाही की आठवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि शिक्षा के साथ ही विकास में स्व. शाही का योगदान अविस्मरणीय और आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सार्वजनिक जीवन समाजसेवा, शिक्षा और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा। श्रद्धांजलि सभा में विनोद चौधरी, अराफात अली, मेनका कुमारी, सूरज सहनी, मनोज सिंह, प्रभात चंद्र, शादिक अली, ललन कुमार व अन्य कांग्रेसियों ने एलपी शाही के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन व योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- प्रमुख शिक्षाविदों में थे एलपी शाही यह भी पढ़ें- बाबू एलपी शाही की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

हि...