जामताड़ा, अप्रैल 22 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सोमवार शाम को मंगलवार को राजद के युवा जिलाध्यक्ष एनाउल अंसारी के फतेहपुर स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि झारखंड में आम जनों की सरकार कार्य कर रही है और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर, मसलिया, नाला, कुंडहित एवं जामताड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्लस टू विद्यालय और डिग्री कॉलेज जैसी सुविधाओं का लाभ मिला है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुनहरा अवसर है। उन्होंने स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि फतेहपुर क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। यहां डिग्री कॉलेज के स...