हजारीबाग, फरवरी 10 -- केरेडारी, प्रतिनिधि । केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी बारियातू कोल मांइस के कब्रिस्तान के पास पूर्व मंत्री के एसयूवी के आगे का दोनों का टायर फट गया। इससे उनकी गाड़ी पलट गई। घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई है। हादसे में कार पर सवार पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव समेत चार महिला और एसयूवी का चालक घायल हो गया। सभी को हल्की चोट लगी है। घायल में पूर्व मंत्री के अलावा केरेडारी के पगार गांव निवासी कलावती देवी (उम्र 40) वर्ष, चिंता देवी (उम्र 50)वर्ष, दाहिनी देवी (उम्र 45) वर्ष, मसोमत बालिता (उम्र 55) व गाड़ी चालक पंकज शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.