नैनीताल, जुलाई 16 -- जिम्मा नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक), बेंगलुरु की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।प्रो. नागेश्वर राव जुलाई 2018 से जुलाई 2024 तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के कुलपति रहे। इससे पूर्व वह केंद्रीय हिंदी निदेशालय के निदेशक, भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान के निदेशक, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति तथा उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व निभा चुके हैं। कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी समेत कई प्राध्यापकों ने प्रो. राव की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे...