मुजफ्फरपुर, मई 13 -- कटरा। बंदरा के मुतुलुपर निवासी पूर्व कुलपति डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी के निधन पर प्रगतिशील सीनियर सिटीजंस कटरा के बैनर तले बुधवार को राम कैलाश सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। निधन पर नवल मिश्रा, महेंद्र ठाकुर, मणि कुमार, गोपाल सिंह, सुधीर सिंह, राकेश कुमार आदि ने शोक जताया है। यह भी पढ़ें- पद्मश्री डॉ. गोपालजी त्रिवेदी का मतलुपुर में हुआ अंतिम संस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...