सहारनपुर, मार्च 9 -- देवबंद। इस वर्ष मेला पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कराए जाने की चर्चाओं के बीच सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पूर्व की भांति मेला पंडाल में ही पालिका प्रशासन से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग को दिए ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी प्रांगण में नगरपालिका के तत्वावधान में पुराने समय से मेला लगता आ रहा है। इस कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने के लिए मेला पंडाल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते है। जिसमे कवि सम्मेलन, मुशायरा, कव्वाली और बेबी शो आदि कार्यक्रम शामिल है। सभासद सैयद हारिस के मुताबिक इस बार मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नहीं कराए जाने की बात सामने आ रही है। कहा कि यह कार्यक्रम मेले की सफलता की गारंटी होत...