भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 80) के निर्माण और मरम्मत कार्य में बरती गई अनियमितता को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भागलपुर एनएच विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता नागेंद्र भगत पर अलकतरा (बिटुमेन) के फर्जी चालान के आधार पर भुगतान करने का आरोप सिद्ध होने के बाद, मुख्यालय ने उनकी पेंशन राशि से अगले दो वर्षों तक 5 प्रतिशत कटौती करने का दंडात्मक आदेश जारी किया है। पथ निर्माण विभाग के अपर सचिव द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह मामला वर्ष 2016-17 में एनएच 80 के किमी 136 से 158 के बीच आकस्मिक मरम्मत कार्य से जुड़ा है। जांच में पाया गया कि एक महिला ठेकेदार द्वारा बिटुमेन और इमल्शन की आपूर्ति के लिए जमा किए गए 20 चालानों में से 19 फर्जी थे। आईओसीएल की रिपोर्ट में इन चालानों के अवै...