सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के बारे में पांच साल पूर्व विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर लम्बित केस की बहस 26 जून के लिए टल गई है। कोर्ट ने उन्हें मुकदमे से मुक्त करने की अर्जी पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस करने की अनुमति दी है। एमपी - एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सोमनाथ भारती को नई दिल्ली की साकेत कोर्ट के लिंक जुड़ने का आदेश दिया है। सुनवाई 26 जून के लिए टल गई है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के मुकदमे में सुनवाई 29 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...