पूर्व कानून मंत्री की याचिका पर सुनवाई टली
सुल्तानपुर, सितम्बर 23 -- सुल्तानपुर। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर बहस बुधवार को भी नहीं हो सकी। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 5 अक्टूबर को अगली तारीख तय की है। जगदीशपुर थाने के हरपालपुर निवासी सोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 को दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अस्पतालों पर विवादित टिप्पणी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। उधर आदर्श चुनाव आचार संहिता मामले में कवि कुमार विश्वास के खिलाफ जारी मामला सात अक्टूबर के लिए टल गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.