भागलपुर, मई 26 -- फलका से शशि रमण की रिपोर्ट फलका पुलिस ने पूर्व के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बरेटा मिस्त्री टोला गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पूर्व के कांड संख्या- 37 /26 मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनू कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। जिसे कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...