औरंगाबाद, जनवरी 2 -- हसपुरा प्रखंड के शंकरपुर गांव के पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष स्व. राम जनम राम के 55 वर्षीय पुत्र व कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येंद्र हिमांशु का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो परिजन उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले आए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव के लोग शोक में डूब गए। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश कुमार, सचिव किशोरी प्रसाद, कोषाध्यक्ष मानदीप चौधरी, अजीत यादव, दस्तागीर आलम, शैलेश शर्मा ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। इधर जिला परिषद प्रतिनिधि मो. एकलाख खां, जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राजद प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने निधन पर शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...