औरंगाबाद, अगस्त 24 -- अंबा, संवाद सूत्र। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया, चंदौत ढोंगरा गांव निवासी स्व. रामदेव पाठक की पत्नी रुकमणी देवी (95 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक राजेश कुमार, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, भाजपा नेता नलिनी रंजन उर्फ अप्पू पाठक, तेलहारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आकाश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष मुनमुन सिंह, कालिका सिंह, प्रो. रामजीत सिंह, मनोज पाठक सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की। लोगों ने कहा कि वे सहृदय एवं मृदुभाषी महिला थीं। वे समकालीन जवाबदेही पत्रिका के संपादक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा की सास थीं। उनके निधन पर समकालीन जवाबदेही परिवार की ओर से भी शोक संवेदना व्यक्त की गई। इनमें प्रयागराज विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. कुमार वीरेंद्र, प्रो. सिद्धेश्वर प्रसाद ...