गया, अप्रैल 12 -- शादीपुर पंचायत की मुखिया हिप्पी सिंह के चाचा राम पुकार सिंह (72 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को श्मशान घाट पर किया गया। बताया गया कि उनके बड़े पुत्र के बाहर रहने के कारण आने में विलंब हुआ, जिससे दाह संस्कार एक दिन बाद किया गया। राम पुकार सिंह पटना सचिवालय के कल्याण विभाग में बड़े बाबू के पद से सेवानिवृत्त थे। रिटायरमेंट के बाद वे अपने पैतृक गांव शादीपुर में रह रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...