बिजनौर, जून 12 -- बिजनौर। पूर्व संविदा कर्मचारी ने शुक्रवार को अपने साथियों के साथ नहटौर पालिका परिसर में स्थित आवास पर अधिशासी अधिकारी ओम गिरी पर जानलेवा हमला कर दिया। ईओ के शोर मचाने पर मौके पर आए अन्य कर्मचारियों ने को बचाया। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की दो दिन पूर्व ही संविदा समाप्त करते हुए पालिका कार्यालय में आने पर रोक लगाई थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अधिशासी अधिकारी ओमगिरी अपने आवास पर अखबार पढ़ रहे थे। आरोप है कि आवास के पीछे की साइड स्थित दीवार फांदकर अंदर घुसे पूर्व कर्मचारी अर्जुन वाल्मीकि एवं उसके तीन-चार साथियों ने अधिशासी अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया। अधिशासी अधिकारी ने शोर मचाया तो पालिका परिषद में मौजूद कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को बड़ी मुश्किल से आरोपियों से बचाया। आरोपियों ...