नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। हरि नगर इलाके में एक अधिवक्ता के कार्यालय में कार्यरत रहे पूर्व कर्मचारी पर डेटा चोरी, ठगी और जालसाजी का आरोप लगा है। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर हरि नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता तजिंदर पाल सिंह का नेटवर्क लॉ के नाम से जनकपुरी में ऑफिस है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने पूर्व कर्मचारी जस्मीत सिंह और उसकी मां हरदीप कौर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि जस्मीत सिंह ने नौकरी के दौरान और बाद में कार्यालय के गोपनीय डाटा, क्लाइंट डिटेल्स और वित्तीय रिकॉर्ड तक अवैध रूप से पहुंच बनाकर उसका दुरुपयोग किया। आरोप है कि जस्मीत सिंह ने खुद को अधिवक्ता बताया और उनकी पहचान का दुरुपयोग करते हुए व्हाट्सएप,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.