कानपुर, जून 10 -- कानपुर, संवाददाता। सिविल लाइन्स स्थित एक निजी वित्तीय कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने पर कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही अधिकारियों के साथ अभद्रता व मारपीट का प्रयास किया। कंपनी के विधि अधिकारी प्रणव यादव के अनुसार कुछ माह पहले राजकुमार गौतम को कंपनी से हटा दिया गया था। छह जून को पूर्व कर्मचारी राजकुमार गौतम कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करने का प्रयास किया। पूरा घटनाक्रम सीसी कैमरे में कैद है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...