नोएडा, जून 24 -- नोएडा, संवाददाता। नौकरी छोड़ चुके कर्मचारियों को रिमोट कंट्रोल देकर एक कर्मी ने सेक्टर-59 स्थित कंपनी के ग्राहकों का डाटा चोरी करा दिया। कंपनी के सीईओ ने आंतरिक जांच के बाद सेक्टर-58 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-59 में इडुमाइंडस लर्निंग कंपनी है। मैनपुरी निवासी कंपनी के सीईओ देवेश सिंह राठौर ने पुलिस को बताया कि कंपनी के आईटी डिपार्टमेंट में फिरोजाबाद के नगला भाव सिंह दोंकेली गांव निवासी नितिन कुमार कार्यरत है। दिल्ली कालकाजी की समा परवीन और दिल्ली शकरपुर के मोहम्मद समीर ने करीब सालभर काम कर पिछले वर्ष नौकरी छोड़ दी थी। यह भी पढ़ें- पूर्व कर्मचारियों ने रिमोट कंट्रोल से कंपनी का डाटा चुराया समा दिल्ली में हेंट्रिक्स और समीर गाजियाबाद इंदिरापुरम की न्यूएरा कंपनी में है। नितिन उन दोनों ...