अल्मोड़ा, मई 10 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैतृक गांव लमगड़ा के ल्वाली में पुलिस ने जागरूकता शिविर लगाया। एसओ प्रमोद पाठक के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों को साइबर ठगी, नशे के नुकसान, हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी। इसके अलावा महिला थाना पुलिस ने जीआईसी पेटशाल में भी शिविर लगाकर बच्चों को आपराधिक गतिविधियों के प्रति सचेत किया। यह भी पढ़ें- उर्दू टाउन स्कूल में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...