चम्पावत, मई 16 -- जगदीश, लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक के चौमेल मऊ गांव निवासी पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नारायण सिंह अधिकारी स्थानीय स्तर पर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे थे। वे बाराकोट ब्लॉक में कनिष्ठ प्रमुख भी चुने गए थे। उनके निधन पर तमाम लोगों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...