पूर्व और वर्तमान चेयरमैन में विकास कार्यों में नाम की लड़ाई
हमीरपुर, मई 10 -- कुरारा, संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन ने वर्तमान चेयरमैन के ऊपर उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का रंगरोगन कर अपना नाम लिखवाए जाने पर आपत्ति जताते हुए डीएम से शिकायत की है। जबकि वर्तमान चेयरमैन का कहना है कि जर्जर कार्यों को पुन: करवाया जा रहा है। उनके कार्यकाल में काम हो रहे हैं, इसलिए नाम उनका ही लिखा जाएगा।
पूर्व चेयरमैन के आरोप पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने बताया कि वर्ष 2012-17 तक वह नगर पंचायत की चेयरमैन रहीं। उनके कार्यकाल में कुरारा-भौली मार्ग में कृषि विज्ञान केंद्र के पास एवं कुरार- बेरी मार्ग में करिया के डेरा के पास स्वागत द्वार बनवाए गए थे। जिनमें उनका नाम लिखा था। लेकिन वर्तमान चेयरमैन ने इन गेटों को पुतवा कर अपना नाम और फोटो लगवा दी है। इसके पूर्व भी बाल्मीकि उपवन, आंबेडकर पार्क, थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.