कटिहार, सितम्बर 28 -- बारसोई निज प्रतिनिधि। बिहार तकनीकी सेवा आयोग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित एवं बारसोई के पूर्व एसडीओ पवन कुमार मंडल का रविवार रात आवास पर असामयिक निधन हो गया। वे लिवर कैंसर से पीड़ित थे। मंडल वर्ष 2019 से 2021 तक बारसोई के एसडीओ रहे थे।उनके निधन की सूचना से बारसोई के प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों एवं कर्मियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...