मधुबनी, जुलाई 20 -- मधुबनी, निज संवाददाता। पूर्व एमएलसी प्रो. बिनोद कुमार सिंह ने सोमवार को परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से भेज दिया है। इस्तीफे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में राष्ट्रवादी नैतिक मूल्यों की लगातार उपेक्षा, आधारहीन एवं भ्रामक कार्यशैली तथा टिकट वितरण में कथित अनियमितताओं से वे आहत थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में गड़बड़ी हुई जो शर्मनाक था। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार तेजी से काम कर रही है। कहा पूर्व सीएम नी...