गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पूर्व एमएलसी स्वर्गीय सुदामा सिंह के रेलवे स्टेशन रोड स्थित आवास पर जाकर उनके पुत्र राजीव कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव का गत दिनों निधन हो गया था। गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने यहां परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...