सुल्तानपुर, जून 18 -- सुलतानपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच हुए विवाद में प्रदर्शन करने और स्मृति ईरानी का पुतला फूंकने के मामले की सुनवाई एक जुलाई के लिए टल गई है। बचाव पक्ष से अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि पूरक चार्जशीट दाखिल होने के बाद एमपी - एमएलए कोर्ट में 87 आरोपियों पर मुकदमा विचाराधीन है। जिसमें कांग्रेस के अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और अन्य 85 समर्थक आरोपी हैं। गैर हाजिर आरोपियों पर कोर्ट ने समन और वारंट जारी किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र की कुछ माह पहले मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...