औरैया, अगस्त 4 -- बहुचर्चित पंचमुखी मंदिर दोहरे हत्याकांड में सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11 आरोपियों के भाग्य का फैसला 19 अगस्त 2026 को सुनाया जाएगा। मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने निर्णय की तिथि निर्धारित कर दी। करीब छह वर्ष पांच माह तक चली सुनवाई के बाद अब इस चर्चित मामले का फैसला आने वाला है। शहर के नारायनपुर मोहल्ला स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक तथा उनके अन्य सगे-संबंधियों समेत कुल 11 लोगों को नामजद करते हुए हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में जेल भेजा था। मुकदमे के दौरान कमलेश पाठक के खिलाफ गैंगस्टर अधि...