औरैया, जनवरी 27 -- ककोर, संवाददाता। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक और उनके पुत्र डॉ. तिलक राज पाठक के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमों को लेकर जनपद में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सर्वदलीय सर्वसमाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य को ज्ञापन सौंपते हुए मुकदमों की निष्पक्ष जांच और वापसी की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि कमलेश पाठक एक वरिष्ठ नागरिक हैं और पूर्व में मंत्री व कई बार विधायक रह चुके हैं। आरोप लगाया गया कि उनके खिलाफ पूर्व में भी फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसी क्रम में 24 जनवरी 2026 को उनके पुत्र डॉ. तिलक राज पाठक के खिलाफ भी असत्य, दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत मुकदमा दर्ज कराया गया, जो न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। सर्वसमाज के लोगों ने बताया कि कमलेश पाठक पिछले लगभग छह वर्षों से आगरा सेंट्रल जेल में...