पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी कांग्रेस में शामिल
लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी अपने समर्थकों समेत सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में पार्टी के जॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने लोगों को सदस्यता दिलाई।अवध के साथ कांग्रेस में शामिल हुए अन्य लोगों में अजय प्रताप नागर, अरविंद राठौर (प्रधान), डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ, डॉ. विनीत मिश्र, हरीश भारती, जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी, अरुणेश यादव, रंजीत राठौर, निजामुद्दीन अंसारी व दुर्गेश राठौर आदि रहे। अजय राय ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह से लगातार कांग्रेस की ताकत बढ़ रही है, उससे आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे।वहीं, दूसरी तरफ गांधी भवन प्रेक्षागृह में इंडियन डेमोक्रेटिक एलाइस की ओर से हुए राजनीतिक चिंतन सम्मेलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.