पटना, जून 14 -- राजद के विधान पार्षद रहे अनवर अहमद का रविवार को निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे। पटना के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल आदि ने शोक जताया है। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, अली अशरफ फातिमी, डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव, प्रो. मनोज कुमार झा, सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह, संजय यादव, डॉ. सुनील कुमार सिंह, कार्तिकेय सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, डॉ. मो शमीम अहमद, मो. इसराइल मंसूरी, सुरे...