बस्ती, मई 6 -- बस्ती। रिटायर्ड इन्फॉर्मेशन जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व सूचना निदेशकों और सूचना सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित किया। स्व. अशोक प्रियदर्शी और स्व. उमेश कुमार सिंह चौहान की स्मृति में सूचना भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 11 सेवानिवृत्त अधिकारियों को न्यायमूर्ति राघवेन्द्र कुमार ने सम्मानित की। जिसमें बस्ती के सेवा निवृत्त उप निदेशक सूचना डॉ. दशरथ प्रसाद यादव भी शामिल रहे। डॉ दशरथ प्रसाद यादव के सम्मानित होने पर साहित्यकारों, पत्रकारों के साथ अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...