बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की चिलमिल पंचायत के पूर्व उप मुखिया रामबालक साह का बुधवार की रात आक्समिक निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। वे कई माह से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुन उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने के लिए लोगों की भीड़ रही। पूर्व मुखिया शंकर शर्मा ने उनके निधन को पंचायत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...