नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें शुक्रवार की शाम 7:30 बजे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें फेफड़े में संक्रमण है। भाजपा नेता का पल्मोनरी मेडिसीन के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। अस्पताल में उनकी आवश्यक जांच चल रही है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन ने आडवाणी के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जानकारी नहीं दी है। बता दें, आडवाणी का अपोलो अस्पताल में पहले से भी इलाज चलता रहा है। उन्हें मई में भी उम्र से संबंधित परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत इससे पहले दिसंबर 2024 में उन्हें अस्पताल के न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर क...