गंगापार, जून 4 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र थाने के पुरवा खास गांव में एक पूर्व आईपीएस की जमीन पर गांव के ही एक परिवार द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।पुरवा खास निवासी पूर्व आईजी छविनाथ सिंह की पत्नी सुषमा सिंह के नाम पर भूमिधरी जमीन है। कुछ दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने लेखपाल के माध्यम से बिना जमीन मालिक को सूचना दिए पैमाइश करवाया और जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा करने का प्रयास किया।  छविनाथ सिंह द्वारा इस घटना की लिखित जानकारी जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को दी गई। इस बीच दो दिन पहले उस व्यक्ति ने जमीन हड़पने के इरादे से उसी स्थान पर मकान बनाने के लिए ईंट गिरवा लिया। छविनाथ सिंह द्वारा एसडीएम करछना को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्यायपूर्ण ढंग से समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया है।

ह...