कानपुर, मार्च 9 -- -------------कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राजस्थान रॉयल्स के लिए 2014 में खेलने वाले पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अमित मिश्रा के खिलाफ पत्नी गरिमा तिवारी ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। परिवाद में उन्होंने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और खुदकुशी के लिए उकसाने जैसे आरोप लगाए गए हैं। गरिमा ने बीते वर्ष भी दो मुकदमे कोर्ट में दाखिल किए थे। अमित वर्तमान में आरबीआई में तैनात हैं।फीलखाना निवासी गरिमा तिवारी ने पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकान्त मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी ऋतु मिश्रा, ननद स्वाती मिश्रा के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। बतौर आरोप 26 अप्रैल 2021 को अमित से उनकी शादी कानपुर क्लब में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में एक हांडा सिटी कार और 10 लाख रुपये की मांग कर प्रत...