बस्ती, अगस्त 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस स्व. लक्ष्मीकांत शुक्ल को उनकी नौवीं पुण्यतिथि पर मेधा पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के संयोजन में शनिवार को गांधीकला भवन परिसर में बापू प्रतिमा के निकट याद किया गया। चित्र पर माल्यार्पण करते हुए वक्ताओं ने फीस भरपाई एवं छात्रवृत्ति दिलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष करके विजय दिलाने के प्रयासों को याद किया। दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि लक्ष्मीकांत शुक्ला भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और जनहित के लिए देखे गए सपने आज भी जीवित हैं। पार्टी की प्रमुख मांगों में एकल पदों पर आरक्षण व्यवस्था में सुधार, यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 को वापस लिए जाने, दशमोत्तर कक्षाओं में सभी जातियों के विद्यार्थियों को आर्थिक आधार पर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति ...