हरिद्वार, जुलाई 10 -- ठक्कर बापा छात्रावास के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्र सिंह का शुक्रवार को खड़खड़ी घाट पर पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र समीर सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा और घाट पर बड़ी संख्या में परिजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उनके प्रशंसक मौजूद रहे। वहीं ठक्कर बापा छात्रावास में आयोजित शोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया। खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान ठक्कर बापा छात्रावास के मंत्री प्रदीप बहुगुणा, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, सुंदर लाल मुयाल, धनी लाल शाह, डीएल शाह, किशन लाल, स्वराज विद्वान, जयप्रकाश, कमलापति, कैलाश पति, सुमेर चंद, दौलत कुंवर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- व...