प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- महादेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, महादेव नगर में शिक्षक रहे ग्राम पीथापुर निवासी विश्वनाथ प्रताप यादव का सोमवार को उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया, प्रबंधक अखिलेश शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रामबोध पांडेय व धर्मराज गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान रामआसरे यादव, सेवानिवृत्त फॉरेस्ट रेंजर अमर बहादुर सिंह, अध्यापक सुग्रीव यादव, जयप्रकाश यादव, अरविंद यादव, सोनू यादव सहित शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...