देवरिया, अप्रैल 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी व मंत्री विजय सेन यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द्र राव की जमीन पर खड़े पिलर को जेसीबी से उखाड़ने का विरोध करने पर उनके व उनके पुत्र पर कातिलनामा हमला कर घायल करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के बाद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। तहसील बार के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने कहा कि सुभाष चन्द्र राव पर जानलेवा हमला अत्यंत ही निंदनीय है। अधिवक्ता प्रोटेक्शन कानून लागू नहीं होने से आये दिन अधिवक्ताओं पर हमले किये जा रहे हैं। उन्होंने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा नहीं करने पर अधिवक्ता बड़ा आंदोलन क...