इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इकदिल। नगर उद्योग व्यापार मंडल इकदिल के पूर्व अध्यक्ष दीवान चन्द्र सोनी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट, सदस्य राजवर्धन सिंह भदौरिया एवं आलोक राजपूत उनके आवास पहुंचे। सभी पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने भावुक शब्दों में कहा कि दीवान चन्द्र सोनी ने अपना पूरा जीवन व्यापारियों की सेवा और उनके हितों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...