रांची, अक्टूबर 3 -- रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष छतर सिंह का शनिवार को अस्पताल में निधन हो गया। वे डीडीसी कार्यालय रांची और कांके प्रखंड में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत रहे थे। महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तर सिंह के निधन से कर्मचारी महासंघ और कर्मचारी वर्ग को क्षति हुई है। रविवार सुबह 10 बजे केएम मलिक रोड से पार्थिव शरीर हरमू मुक्ति धाम ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...