बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- पूर्व अध्यक्ष की मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. नरेश शास्त्री जी की 5वी पुण्यतिथि उनके पैतृक निवास लालबाग में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की। जबकि, संचालन जिला महासचिव आमोद प्रियदर्शी ने किया। पूर्व प्राचार्य जनार्दन यादव समेत अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...