सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- बाजपट्टी। मधुरापुर पैक्स के लिए हुए चुनाव के मतों की गिनती सोमवार की देर संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष सरोज प्रसाद की पत्नी गायत्री देवी निर्वाचित घोषित की गई है। उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरिकिशोर साह को 166 मतों के अंतर से हराया। गायत्री देवी को 487और हरिकिशोर साह को 321 मत मिले। वहीं अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी सुकन साह को 256 और संजय कुमार गुप्ता को 11 मत मिले। 44 मत निरस्त कर दिए गए। प्रबंधकारी समिति के लिए आरक्षित पदों पर अनुसूचित जाति से मदन पासवान, पिछड़ा वर्ग से उमाकांत कुमार और दुलारी देवी ,अतिपिछड़ा वर्ग से जालंधर दास और लक्ष्मी देवी तथा सामान्य वर्ग से किशोरी साह ,जगदीश साह,दीपू साह, सीता देवी निर्वाचित घोषित की गई। यह भी पढ़ें- लखेन्द्र दूसरी बार बने हलीमपुर पैक्स के अध्यक्ष प्रखंड निर्...