प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- रखहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम के पूर्व अधीक्षक प्रयागराज के बहरिया निवासी 42 वर्षीय डॉ. विकासदीप पटेल का गंभीर बीमारी के चलते मंगलवार दोपहर लखनऊ में निधन हो गया। बुधवार को सीएचसी बेलखरनाथ में लोकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। इसमें डॉ. विकासदीप की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, रविशंकर कुशवाहा, दिलीप गुप्ता, सरिता सिंह, सुनीता पांडेय, संजय पटेल, विवेक दुबे, रेखा सरोज, प्रमोद कुमार भाष्कर दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...