आगरा, मार्च 14 -- पूर्वोदय बौद्ध विहार चक्कीपाट का 71वां स्थापना दिवस 18 मार्च को मनाया जाएगा। बौद्ध विहार प्रबंध समिति के मंत्री चौ. रामगोपाल ने बताया कि सुबह सात बजे पूजा-वंदना व मंगल पाठ होगा। इसके बाद आठ बजे बैंडबाजों के साथ विश्व शांति धम्म यात्रा निकलेगी। यात्रा चक्कीपाट से शुरू होकर औलिया रोड, छीपीटोला, नामनेर सहित अन्य मार्गों से होते हुए वापस चक्कीपाट पहुंचेगी। सुबह 11 बजे पूजा-वंदना, संघदान और धम्म देशना होगी। करतार सिंह भारतीय, बाबू बच्चू सिंह, पूर्व विधायक धर्मप्रकाश भारतीय, डॉ. रामबाबू हरित, आशीष प्रिंस, डीसी सोनी, भारतेन्दु अरुण ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...