कटिहार, जुलाई 22 -- कटिहार, एक संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रा के दौरान बीमार पड़ने वाले यात्रियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर यात्री सुरक्षा और मानवीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। रेल अधिकारियों और चिकित्सा विभाग के समन्वय से आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई को न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15607 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-सिलचर अरुणई एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने पर आरपीएफ ने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे रेल अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ से रेल परिचालन दूसरे दिन भी रहा प्रभावित प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकि...