लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल देश का पहला ऐसा मंडल बन गया है, जिसने 45 पूर्व सैनिकों को प्वॉइंट्समैन के रूप में नियुक्त किया है।यह पहल 13 जनवरी को आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (एडब्ल्यूडीपीओ) के साथ हुए एक समझौते का परिणाम है। चयनित सैनिकों को गोण्डा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 30 दिनों का कड़ा सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। ये कर्मी अब विभिन्न स्टेशनों पर शंटिंग, लोड स्थिरीकरण और स्टेशन मास्टर के सहयोग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को संभालेंगे। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया। सफल प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...