पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आज आएंगे
पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से महाप्रबंधक एक्सप्रेस रविवार को पीलीभीत पहुंचेगी। इनके आमन से पूर्व तैयारियों को गति दी गई है। साथ ही रंग-रोगन के अलावा सुरक्षा मानकों और संकेतांकों को दुरुस्त किया जा रहा है। यह पहला मौका है कि जब अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे काम को देखने के लिए एक साल के भीतर ही जीएम पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। जीएम उदय वोरवणकर के आगमन को लेकर यहां सभी विभागों के सुपरवाइजरों में खलबली है। बताया जा रहा है कि जीएम पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। यहां इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों के भी आने की उम्मीद हैं। यह भी पढ़ें- कल आएंगे जीएम, तैयारियां तेज हुईं पूर्व में वे यहां पर कार्य कराने को लेकर दिशा-निर्देश देकर गए थे। उनकी हकीकत को वे देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.