लखनऊ, मार्च 20 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के परिचालन विभाग के 02 और इंजीनियरिंग विभाग के 06 रेलवे ट्रैकमैन को फरवरी माह के लिए स्टार परफार्मर ऑफ द मंथ संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें पारस कुमार, स्टेशन मास्टर (बिन्दौरा), विनय कुमार पटेल, वरिष्ठ गाड़ी प्रबंधक माल (गोण्डा) और रेलवे ट्रैकमैन में उदय प्रकाश गौड़ (बिसवां), बिरजू यादव (बस्ती), प्रभात कुमार (बादशाहनगर), अनिल पाल (गोण्डा), रामप्रताप (मनकापुर) और अजय कुमार चौरसिया (बस्ती) शामिल हैं। इस अवसर पर डीआरएम गौरव अग्रवाल वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय गौरव गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/सा. जेएन गुप्ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.