गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर के मुख्य आतिथ्य में हर घर तिरंगा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में सुबह 6.25 बजे तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी। इस तिरंगा रैली में कला समिति के सदस्य राष्ट्र गीत वन्दे मातरम की प्रस्तुति देंगे। वरिष्ठ सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों द्वारा फ्लैग ऑफ कर तिरंगा रैली प्रारम्भ की जाएगी। इसके अतिरिक्त 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को 5 बजे से रेलवे प्रेक्षागृह में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नाटक, समूह नृत्य नृत्य-नाटिका प्रस्तुत किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रनिर्माण का संदेश देती है तिरंगा रैली: डॉ. मनीष यह भी पढ़ें- भव्य तिरंग...